Ezekiel 25:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
is karan dek, maain ne apana hath tere upar baddhaya haai aur tujh ko jati jati kee loott kar doonga, aur desh desh ke logon men se tujhe mittaunga aur desh desh men se nash karoonga. maain tera satyanash kar daloonga tab too jan lega ki maain yahova hoo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अत: मैं तुम्हें दण्ड दूँगा। तुम वैसी कीमती चीजों की तरह होगे जिन्हें सैनिक युद्ध में पाते हैं। तुम अपना उत्तराधिकार खो दोगे। तुम दूर देशों में मरोगे। मैं तुम्हारे देश को नष्ट करूँगा! तब तुम जानोगे कि मैं यहोवा हूँ।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए, मैंने तुमको दण्‍ड देने के लिए अपना हाथ उठाया है। मैं तुम्‍हें अन्‍य राष्‍ट्रों के हाथ में सौंप दूंगा, और वे तुम्‍हें लूट लेंगे। जिन देशों और राष्‍ट्रों में तुम रहते हो, वहाँ से मैं तुम्‍हें निकाल दूंगा, और तुम्‍हारा नामोनिशान मिटा डालूंगा। ओ अम्‍मोनियो, मैं तुम्‍हें पूर्णत: नष्‍ट कर दूंगा। तब तुम्‍हें मालूम होगा कि मैं ही प्रभु हूं।
Hindi Bible HHBD
इस कारण देख, मैं ने अपना हाथ तेरे ऊपर बढ़ाया है; और तुझ को जाति जाति की लूट कर दूंगा, और देश देश के लोगों में से तुझे मिटाऊंगा; और देश देश में से नाश करूंगा। मैं तेरा सत्यानाश कर डालूंगा; तब तू जान लेगा कि मैं यहोवा हूँ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण देख, मैं ने अपना हाथ तेरे ऊपर बढ़ाया है; और तुझ को जाति जाति की लूट कर दूँगा, और देश देश के लोगों में से तुझे मिटाऊँगा; और देश देश में से नष्‍ट करूँगा। मैं तेरा सत्यानाश कर डालूँगा; तब तू जान लेगा कि मैं यहोवा हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये मैं तुम्हारे विरुद्ध अपना हाथ बढ़ाऊंगा और तुम्हें लूट की वस्तु के रूप में जाति-जाति के लोगों के बीच दे दूंगा. मैं लोगों के बीच से तुम्हारा नाम तक मिटा दूंगा और तुम्हें देश-देश में पूरी तरह नाश कर दूंगा. मैं तुम्हें नाश करूंगा, और तब तुम जानोगे कि मैं याहवेह हूं.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण देख, मैंने अपना हाथ तेरे ऊपर बढ़ाया है; और तुझको जाति-जाति की लूटकर दूँगा, और देश-देश के लोगों में से तुझे मिटाऊँगा; और देश-देश में से नाश करूँगा। मैं तेरा सत्यानाश कर डालूँगा; तब तू जान लेगा कि मैं यहोवा हूँ।