Ezekiel 26:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah apane ghodon kee ttapon se teree sab sadkon ko raund dalega, aur tere nivaasiyon ko talavar se mar dalega, aur tere bal ke khnbhe boomi par biraae jaaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बाबुल का राजा तुम्हारे नगर से घोड़े पर सवार होकर निकलेगा। उसके घोड़ों की टाप तुम्हारी सड़कों को कुचलती हुई आएगी। वह तुम्हारे लोगों को तलवार से मार डालेगा। तुम्हारे नगर की दृढ़ स्तम्भ—पंक्तियाँ धराशायी होंगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह अपने घोड़ों की टापों से तेरी सब सड़कों को रौंद डालेगा। वह तेरे नगर-निवासियों को तलवार से मौत के घाट उतार देगा। तेरे विशाल खम्भों को वह भूमि पर गिरा देगा।
Hindi Bible HHBD
वह अपने घेड़ों की टापों से तेरी सब सड़कों को रौन्द डालेगा, और तेरे निवासियों को तलवार से मार डालेगा, और तेरे बल के खंभे भूमि पर बिराए जाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह अपने घोड़ों की टापों से तेरी सब सड़कों को रौंद डालेगा, और तेरे निवासियों को तलवार से मार डालेगा, और तेरे बल के खम्भे भूमि पर गिराए जाएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसके घोड़ों के खुरों से तुम्हारी सब गलियां रौंदी जाएंगी; वह तुम्हारे लोगों को तलवार से मार डालेगा, और तुम्हारे मजबूत खंभे ज़मीन पर गिरा दिये जाएंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह अपने घोड़ों की टापों से तेरी सब सड़कों को रौंद डालेगा, और तेरे निवासियों को तलवार से मार डालेगा, और तेरे बल के खम्भें भूमि पर गिराए जाएँगे।