Ezekiel 26:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parameshvar yahova sor se yon kahata haai, tere girane ke shabd se jab ghaayal log karahenge aur tujh men ghaat hee ghaat hoga, tab kya ttapoo n kanp uttenge?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरा स्वामी यहोवा सोर से यह कहता है: “भूमध्य सागर के तट से लगे देश तुम्हारे पतन की ध्वनि से काँप उठेंगे। यह तब होगा जब तुम्हारे लोग चोट खाएंगे और मारे जाएंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘स्‍वामी-प्रभु सोर नगर-राज्‍य से यों कहता है: जब तेरा पतन होगा, जब तेरे नगर-निवासी तलवार से मौत के घाट उतारे जाएंगे, जब घायल कराहेंगे, तब क्‍या समुद्र-तट के देश डर से नहीं कांप उठेंगे?
Hindi Bible HHBD
परमेश्वर यहोवा सोर से यों कहता है, तेरे गिरने के शब्द से जब घायल लोग कराहेंगे और तुझ में घात ही घात होगा, तब क्या टापू न कांप उठेंगे?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“परमेश्‍वर यहोवा सोर से यों कहता है: तेरे गिरने के शब्द से जब घायल लोग कराहेंगे और तुझ में घात ही घात होगा, तब क्या टापू न काँप उठेंगे?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“सोर से परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: क्या समुद्रतट की भूमि तुम्हारे गिरने की आवाज से कांप नहीं उठेगी, जब घायल व्यक्ति कराहेंगे और तुम्हारे बीच हत्याएं होंगी?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“परमेश्वर यहोवा सोर से यह कहता है, तेरे गिरने के शब्द से जब घायल लोग कराहेंगे और तुझ में घात ही घात होगा, तब क्या टापू न काँप उठेंगे?