Ezekiel 26:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur vah teree shaharapanah ke viruddh yuddh ke yantra chalaaega aur tere gummatton ko farason se ddha dega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह तुम्हारी दीवारों को तोड़ने के लिये लट्ठे लाएगा। वह कुदालियों का उपयोग करेगा और तुम्हारी मीनारों को तोड़ गिराएगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह तेरी शहरपनाह को तोड़ने के लिए दीवार तोड़नेवाला यन्‍त्र लगाएगा। वह तेरी लकड़ी की मीनारों को फरसों से ढाह देगा।
Hindi Bible HHBD
और वह तेरी शहरपनाह के विरूद्ध युद्ध के यन्त्रा चलाएगा और तेरे गुम्मटों को फरसों से ढा देगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह तेरी शहरपनाह के विरुद्ध युद्ध के यंत्र चलाएगा और तेरे गुम्मटों को फरसों से ढा देगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह तुम्हारे दीवारों पर युद्ध का यंत्र चलाएगा और अपने हथियारों से तुम्हारे स्तंभों को गिरा देगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह तेरी शहरपनाह के विरुद्ध युद्ध के यन्त्र चलाएगा और तेरे गुम्मटों को फरसों से ढा देगा।