Ezekiel 27:24 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
inhon ne uttam uttam vastuaen arthata oddhne ke neele aur boottedar vasr aur doriyon se bandhaee aur devadar kee banee hui chi?a vichitra kapadon kee pettyaian lakar tere sath lena-den kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन्होंने सर्वोत्तम कपड़ों, बारीक कढ़े हुए और नीले वस्त्र, रंग—बिरंगे कालीन, अच्छी बटी रस्सियाँ और देवदार की लकड़ी से बने सामान भुगतान में दिये। ये वे चीजें थीं जिनसे उन्होंने तुम्हारे साथ व्यापार किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे तेरे माल के बदले में तुझ को यह माल देते थे: बढ़िया कपड़े, नीले रंग के वस्त्र, परदा जिस पर कसीदा कढ़ा होता था, बटी हुई रस्सियों से बंधे रंगीन गलीचे। वे तेरे बाजार में ये ही वस्तुएं बेचते थे।
Hindi Bible HHBD
इन्हों ने उत्तम उत्तम वस्तुएं अर्थात् ओढ़ने के नीले और बूटेदार वस्त्रा और डोरियों से बन्धी और देवदार की बनी हुई चि?ा विचित्रा कपड़ों की पेटियां लाकर तेरे साथ लेन- देन किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इन्होंने उत्तम उत्तम वस्तुएँ अर्थात् ओढ़ने के नीले और बूटेदार वस्त्र और डोरियों से बन्धी और देवदार की बनी हुई चित्र विचित्र कपड़ों की पेटियाँ लाकर तेरे साथ लेन–देन किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारे बाज़ार के जगह में, वे तुम्हें तुम्हारे सामानों के बदले सुंदर कपड़े, नीले कपड़े, कसीदा किए हुए कपड़े और आंटी गई और कसकर बांधी गई डोरियों वाले रंग-बिरंगे कंबल देते थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इन्होंने उत्तम-उत्तम वस्तुएँ अर्थात् ओढ़ने के नीले और बूटेदार वस्त्र और डोरियों से बंधी और देवदार की बनी हुई चित्र विचित्र कपड़ों की पेटियाँ लाकर तेरे साथ लेन-देन किया।