Ezekiel 27:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he samudra ke paaittav par rahanevalee, he bahut se deepon ke liye desh desh ke logon ke sath vyopar karanevalee, parameshvar yahova yon kahata haai, he sor too ne kaha haai ki maain sarvang sundar hoo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सोर के बारे में यह कहो: ‘सोर, तुम समुद्र के द्वार हो। तुम अनेक राष्ट्रों के लिये व्यापारी हो, तुम समुद्र तट के सहारे के अनेक देशों की यात्रा करते हो। मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है: “‘सोर तुम सोचते हो कि तुम इतने अधिक सुन्दर हो! तुम सोचते हो कि तुम पूर्णत: सुन्दर हो!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और उस से कह: ओ सोर, तू समुद्र के प्रवेश-द्वार पर स्‍थित है। समुद्रतटीय देशों से तेरा व्‍यापारिक सम्‍बन्‍ध है। स्‍वामी-प्रभु तुझसे यों कहता है: ‘ओ सोर, तूने यह कहा है, कि तू सर्वांग सुन्‍दर है।
Hindi Bible HHBD
हे समुद्र के पैठाव पर रहनेवाली, हे बहुत से द्वीपों के लिये देश देश के लोगों के साथ व्योपार करनेवाली, परमेश्वर यहोवा यों कहता है, हे सोर तू ने कहा है कि मैं सर्वांग सुन्दर हूँ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे समुद्र के प्रवेश–द्वार पर रहनेवाली, हे बहुत से द्वीपों के लिये देश देश के लोगों के साथ व्यापार करनेवाली, परमेश्‍वर यहोवा यों कहता है: हे सोर, तू ने कहा है कि मैं सर्वांग सुन्दर हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सोर से कहो, जो समुद्र के प्रवेश द्वार पर बसा है और बहुत से समुद्रतट पर लोगों का व्यापारी है, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: “ ‘हे सोर, तुम कहते हो, “मैं पूरी तरह सुंदर हूं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे समुद्र के प्रवेश-द्वार पर रहनेवाली, हे बहुत से द्वीपों के लिये देश-देश के लोगों के साथ व्यापार करनेवाली, परमेश्वर यहोवा यह कहता है: हे सोर तूने कहा है कि मैं सर्वांग सुन्दर हूँ।