Ezekiel 27:31 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur tere shaek men apane sir mundva denge, aur kamar men ttatt bandhakar apane man ke kade dukh ke sath tere vishay men roaenge aur chhatee peettenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे तुम्हारे लिए सिर पर उस्तरा फिरायेंगे। वे शोक—वस्त्र पहनेंगे। वे तुम्हारे लिये रोये—चिल्लायेंगे। वे किसी ऐसे रोते हुए के समान होंगे, जो किसी के मरने पर रोता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्होंने तेरे विनाश के कारण अपना सिर मुंड़ा लिया है; और मृत्यु-शोक प्रकट करने के लिए कमर में टाट का वस्त्र पहिना है। वे शोक-संतप्त हृदय से तेरे लिए रो रहे हैं; वे छाती पीट-पीटकर शोक मना रहे हैं।
Hindi Bible HHBD
और तेरे शोक में अपने सिर मुंड़वा देंगे, और कमर में टाट बान्धकर अपने मन के कड़े दु:ख के साथ तेरे विषय में रोएंगे और छाती पीटेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और तेरे शोक में अपने सिर मुंडवा देंगे, और कमर में टाट बाँधकर अपने मन के कड़े दु:ख के साथ तेरे विषय में रोएँगे और छाती पीटेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे तुम्हारे कारण अपना सिर मुंड़ा लेंगे और टाट का कपड़ा पहनेंगे. वे मन की वेदना और भारी शोक से तुम्हारे विषय रोएंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और तेरे शोक में अपने सिर मुँण्डवा देंगे, और कमर में टाट बाँधकर अपने मन के कड़े दुःख के साथ तेरे विषय में रोएँगे और छाती पीटेंगे।