Ezekiel 27:32 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ve vilap karate huae tere vishay men vilap ka yah geet banakar gaaenge, sor jo ab samudra ke beech chupachap padee haai, usake tuly kaun nagaree haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“‘वे अपने फूट—फूट कर रोने के समय तुम्हारे बारे में यह शोक गीत गायेंगे और रोयेंगे: “‘कोई सोर की तरह नहीं है! सोर नष्ट कर दिया गया समुद्र के बीच में!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्होंने तेरे प्रति अपना शोक प्रकट करने के लिए तुझ पर एक शोक-गीत रचा है। वे यह शोक-गीत गा रहे हैं: “सोर के सदृश समुद्र के मध्य में और किसका विनाश हुआ है?
Hindi Bible HHBD
वे विलाप करते हुए तेरे विषय में विलाप का यह गीत बनाकर गाएंगे, सोर जो अब समुद्र के बीच चुपचाप पड़ी है, उसके तुल्य कौन नगरी है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे विलाप करते हुए तेरे विषय में विलाप का यह गीत बनाकर गाएँगे: ‘सोर जो अब समुद्र के बीच चुपचाप पड़ी है, उसके तुल्य कौन नगरी है?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब वे तुम्हारे विषय में बहुत रोएंगे और शोक मनाएंगे, तो वे तुम्हारे विषय एक विलापगीत गाएंगे: “कौन समुद्र से घिरे हुए सोर के समान चुप था?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे विलाप करते हुए तेरे विषय में विलाप का यह गीत बनाकर गाएँगे, ‘सोर जो अब समुद्र के बीच चुपचाप पड़ी है, उसके तुल्य कौन नगरी है?