Ezekiel 27:33 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab tera mal samudra par se nikalata tha, tab bahut see jatiyon ke log trapt hote the tere dhan aur vyopar ke mal kee bahutayat se prathvee ke raja dhanee hote the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हारे व्यापारी समुद्रों के पार गए। तुमने अनेक लोगों को, अपनी विशाल सम्पत्ति और विक्रय वस्तुओं से सन्तुष्ट किया। तुमने भूमि के राजाओं को सम्पन्न बनाया!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
समुद्र के जलमार्ग से देश-विदेश की सामग्री तेरे पास आती थी, तू अनेक जातियों-राष्‍ट्रों को तृप्‍त करता था। तेरे प्रचुर माल और धन से पृथ्‍वी के अनेक राजा अत्‍यन्‍त समृद्ध हो गए थे।
Hindi Bible HHBD
जब तेरा माल समुद्र पर से निकलता था, तब बहुत सी जातियों के लोग तृप्त होते थे; तेरे धन और व्योपार के माल की बहुतायत से पृथ्वी के राजा धनी होते थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब तेरा माल समुद्र पर से निकलता था, तब बहुत सी जातियों के लोग तृप्‍त होते थे; तेरे धन और व्यापार के माल की बहुतायत से पृथ्वी के राजा धनी होते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब तुम्हारे व्यापार का माल समुद्र में होकर जाता था, तो उससे तुम बहुत सी जाति के लोगों को संतुष्ट करते थे; अपनी अपार संपत्ति और व्यापारिक माल से तुमने पृथ्वी के राजाओं को समृद्ध कर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब तेरा माल समुद्र पर से निकलता था, तब बहुत सी जातियों के लोग तृप्त होते थे; तेरे धन और व्यापार के माल की बहुतायत से पृथ्वी के राजा धनी होते थे।