Ezekiel 27:34 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jis samay too athah jal men laharon se toottee, us samay tere vayopar ka mal, aur tere sab nivasee bhee tere bheetar rahakar nash ho gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु अब तुम समुद्रों द्वारा टूटे हो और गहरे जल द्वारा भी। सभी चीजें जो तुम बेचते हो, और तुम्हारे सभी व्यक्ति नष्ट हो चुके हैं!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब तू समुद्र के मध्‍य में डूब गया, सागर की अतल गहराइयों में समा गया। तेरा माल-असबाब और तेरे सब नाविक तेरे साथ डूब गए।
Hindi Bible HHBD
जिस समय तू अथाह जल में लहरों से टूटी, उस समय तेरे वयोपार का माल, और तेरे सब निवासी भी तेरे भीतर रहकर नाश हो गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जिस समय तू अथाह जल में लहरों से टूटी, उस समय तेरे व्यापार का माल, और तेरे सब निवासी भी तेरे भीतर रहकर नष्‍ट हो गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अब तुम पानी की गहराइयों में समुद्र के द्वारा चकनाचूर हो गये हो; तुम्हारा व्यापार का माल और जहाज़ में तुम्हारे पूरे लोगों का जत्था तुम्हारे साथ डूब गया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जिस समय तू अथाह जल में लहरों से टूटी, उस समय तेरे व्यापार का माल, और तेरे सब निवासी भी तेरे भीतर रहकर नाश हो गए।