Ezekiel 27:35 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ttapuon ke sab rahanevale tere karan vismait hue aur unake sab rajaon ke roaen khde ho gaa, aur unake munh udas dekh pade haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
समुद्र तट के निवासी सभी व्यक्ति तुम्हारे लिये शोकग्रस्त हैं। उनके राजा भयानक रूप से डरे हैं। उनके चेहरे से शोक झांकता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
समुद्र-तटीय देशों के निवासी तेरा विनाश देखकर आतंक से स्‍तम्‍भित हो गए। उनके राजाओं के डर से रोएं खड़े हो गए। उनके मुख भय से सफेद पड़ गए।
Hindi Bible HHBD
टापुओं के सब रहनेवाले तेरे कारण विस्मित हुए; और उनके सब राजाओं के रोएं खड़े हो गए, और उनके मुंह उदास देख पड़े हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
समुद्र–तटीय देशों के सब रहनेवाले तेरे कारण विस्मित हुए; और उनके सब राजाओं के रोएँ खड़े हो गए, और उनके मुँह पर उदासी छा गई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
समुद्रतट पर सब रहनेवाले तुम्हारी दशा देख डर गये हैं; उनके राजा तो आतंक से कांपते हैं और डर से उनके चेहरे का रंग उड़ गया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
समुद्र-तटीय देशों के सब रहनेवाले तेरे कारण विस्मित हुए; और उनके सब राजाओं के रोएँ खड़े हो गए, और उनके मुँह उदास देख पड़े हैं।