Ezekiel 28:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
too chhanevala abhaishaikt karoob tha, maain ne tujhe aeesa ttharaya ki too parameshvar ke pavitra parvat par rahata tha too ag sareekhe chamakanevale maanaiyon ke beech chalata firata tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम चुने गए करुब (स्वर्गदूत) थे। तुम्हारे पंख मेरे सिंहासन पर फैले थे और मैंने तुमको परमेश्वर के पवित्र पर्वत पर रखा। तुम उन रत्नों के बीच चले जो अग्नि की तरह कौंधते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने तेरी सुरक्षा के लिए एक प्रकाशवान करूब दूत नियुक्त किया था। तू परमेश्वर के ‘पवित्र पर्वत’ पर निवास करता था। तू अग्नि के सदृश चमकनेवाले मणियों के मध्य घूमता-फिरता था।
Hindi Bible HHBD
तू छानेवाला अभिषिक्त करूब था, मैं ने तुझे ऐसा ठहराया कि तू परमेश्वर के पवित्रा पर्वत पर रहता था; तू आग सरीखे चमकनेवाले मणियों के बीच चलता फिरता था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू छानेवाला अभिषिक्त करूब था, मैं ने तुझे ऐसा ठहराया कि तू परमेश्वर के पवित्र पर्वत पर रहता था; तू आग सरीखे चमकनेवाले मणियों के बीच चलता फिरता था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
एक अभिभावक करूब के रूप में तुम्हारा राजतिलक हुआ था, इसी काम हेतु मैंने तुम्हें नियुक्त किया था. तुम परमेश्वर के पवित्र पर्वत पर थे; तुम प्रज्वलित पत्थरों के बीच चलते फिरते थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तू सुरक्षा करनेवाला अभिषिक्त करूब था, मैंने तुझे ऐसा ठहराया कि तू परमेश्वर के पवित्र पर्वत पर रहता था; तू आग सरीखे चमकनेवाले मणियों # के बीच चलता फिरता था।