Ezekiel 28:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tere adharma ke kamo kee bahutayat se aur tere lena-den kee kuttlaita se tere pavitrasthan apavitra ho gaae so maain ne tujh men se aeesee ag utpann kee jis se too bhsm hua, aur maain ne tujhe sab dekhnevalon ke samhane boomi par bhsm kar dala haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुमने अनेक गलत काम किये, तुम बहुत कपटी व्यापारी थे। इस प्रकार तुमने पवित्र स्थानों को अपवित्र किया, इसलिए मैं तुम्हारे ही भीतर से अग्नि लाया, इसने तुमको जला दिया, तुम भूमि पर राख हो गए। अब हर कोई तुम्हारी लज्जा देख सकता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तूने लेन-देन और व्यापार में धोखा-धड़ी की थी, और अधर्म के कामों को दोगुना-चौगुना बढ़ा दिया था। धोखा-धड़ी और अधर्म के कामों के कारण तूने अपने पवित्र स्थान को अपवित्र कर दिया। अत: मैंने तेरे मध्य में विद्रोह की आग भड़काई, जिसने तुझको भस्म कर दिया। तेरे सब दर्शकों के सामने मैंने तुझको भूमि पर राख कर दिया।
Hindi Bible HHBD
तेरे अधर्म के कामो की बहुतायत से और तेरे लेन- देन की कुटिलता से तेरे पवित्रास्थान अपवित्रा हो गए; सो मैं ने तुझ में से ऐसी आग उत्पन्न की जिस से तू भस्म हुआ, और मैं ने तुझे सब देखनेवालों के साम्हने भूमि पर भस्म कर डाला है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तेरे अधर्म के कामों की बहुतायत से और तेरे लेन–देन की कुटिलता से तेरे पवित्रस्थान अपवित्र हो गए; इसलिये मैं ने तुझ में से ऐसी आग उत्पन्न की जिस से तू भस्म हुआ, और मैं ने तुझे सब देखनेवालों के सामने भूमि पर भस्म कर डाला है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अपने बहुत पाप और बेईमानी के व्यापार से तुमने अपने पवित्र स्थानों को अपवित्र कर दिया. इसलिये मैंने तुमसे ही एक आग उत्पन्न की, और उसने तुम्हें जलाकर नष्ट कर दिया, और जो देख रहे थे, उन सबके सामने, मैंने तुम्हें भूमि पर राख बना दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तेरे अधर्म के कामों की बहुतायत से और तेरे लेन-देन की कुटिलता से तेरे पवित्रस्थान अपवित्र हो गए; इसलिए मैंने तुझ में से ऐसी आग उत्पन्न की जिससे तू भस्म हुआ, और मैंने तुझे सब देखनेवालों के सामने भूमि पर भस्म कर डाला है।