Ezekiel 28:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur kah, prabhu yahova yon kahata haai, he seedon, maain tere viruddh hoo maain tere beech apanee mahima karaunga. jab maain usake beech dand doonga aur us men apane ko pavitra ttharaunga, tab log jan lenge ki maain yahova hoo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कहो, ‘मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है: “‘सीदोन, मैं तेरे विरुद्ध हूँ! तुम्हारे लोग मेरा सम्मान करना सीखेंगे, मैं सीदोन को दण्ड दूँगा, तब लोग समझेंगे कि मैं यहोवा हूँ। तब वे समझेंगे कि मैं पवित्र हूँ और वे मुझको उस रूप में लेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू उससे बोल, स्वामी-प्रभु यों कहता है: “ओ सीदोन, देख, मैं तुझसे विमुख हूँ। मैं तेरे मध्य में अपने सामर्थ्यपूर्ण कार्य करूंगा, और यों अपनी महिमा प्रकट करूंगा। जब मैं तेरे अधर्म के लिए तुझे दण्ड दूंगा, जब मैं तुझ में अपनी पवित्रता प्रकट करूंगा; तब तुझे ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूं।
Hindi Bible HHBD
और कह, प्रभु यहोवा यों कहता है, हे सीदोन, मैं तेरे विरूद्ध हूँ; मैं तेरे बीच अपनी महिमा कराऊंगा। जब मैं उसके बीच दण्ड दूंगा और उस में अपने को पवित्रा ठहराऊंगा, तब लोग जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और कह, प्रभु यहोवा यों कहता है: हे सीदोन, मैं तेरे विरुद्ध हूँ; मैं तेरे बीच अपनी महिमा कराऊँगा। जब मैं उसके बीच दण्ड दूँगा और उसमें अपने को पवित्र ठहराऊँगा, तब लोग जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और कहो: ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: “ ‘हे सीदोन, मैं तुम्हारे विरुद्ध हूं, और तुम्हारे बीच मैं अपनी महिमा प्रकट करूंगा. जब मैं तुम्हें दंड दूंगा तब तुम जानोगे कि मैं याहवेह हूं, और तुम्हारे ही बीच मैं पवित्र ठहरूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और कह, प्रभु यहोवा यह कहता है: हे सीदोन, मैं तेरे विरुद्ध हूँ; मैं तेरे बीच अपनी महिमा कराऊँगा। जब मैं उसके बीच दण्ड दूँगा और उसमें अपने को पवित्र ठहराऊँगा, तब लोग जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।