Ezekiel 28:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye dek, maain tujh par aeese paradeshaiyon se chaddhai karaunga, jo sab jatiyon se aadhaik balatkaree haain ve apanee talavaren teree buddh ikee shaebha par chalaaenge aur teree chamaka-damak ko bigadenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं अजनबियों को तुम्हारे विरुद्ध लड़ने के लिये लाऊँगा। वे राष्ट्रों में बड़े भयंकर हैं! वे अपनी तलवारें बाहर खीचेंगे और उन सुन्दर चीजों के विरुद्ध चलाएंगे जिन्हें तुम्हारी बुद्धि ने कमाया। वे तुम्हारे गौरव को ध्वस्त करेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए मैं तुझ पर एक ऐसे विदेशी राष्‍ट्र से आक्रमण कराऊंगा, जो विश्‍व के सब राष्‍ट्रों में सब से अधिक निर्दयी है। उसके सैनिक तेरी बुद्धि के सौन्‍दर्य को, तेरे देश की शोभा को तहस-नहस करने के लिए तलवार चलाएंगे।
Hindi Bible HHBD
इसलिये देख, मैं तुझ पर ऐसे परदेशियों से चढ़ाई कराऊंगा, जो सब जातियों से अधिक बलात्कारी हैं; वे अपनी तलवारें तेरी बुद्धि की शोभा पर चलाएंगे और तेरी चमक- दमक को बिगाड़ेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये देख, मैं तुझ पर ऐसे परदेशियों से चढ़ाई कराऊँगा, जो सब जातियों से अधिक क्रूर हैं, वे अपनी तलवारें तेरी बुद्धि की शोभा पर चलाएँगे और तेरी चमक–दमक को बिगाड़ेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये मैं तुम पर विदेशियों से चढ़ाई कराऊंगा, जो जातियों में सबसे अधिक क्रूर हैं; वे तुम्हारी सुंदरता और बुद्धिमानी पर अपनी तलवार चलाएंगे और तुम्हारी चमकती शोभा को नष्ट कर देंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए देख, मैं तुझ पर ऐसे परदेशियों से चढ़ाई कराऊँगा, जो सब जातियों से अधिक क्रूर हैं; वे अपनी तलवारें तेरी बुद्धि की शोभा पर चलाएँगे और तेरी चमक-दमक को बिगाड़ेंगे।