Ezekiel 29:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur maain misiryon ko bandhauai se chhudakar patraas desh me, jo unakee janmaboomi haai, fir pahunchaunga aur vahan unaka chhotta sa rajy ho jaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं मिस्र के बंदियों को वापस लाऊँगा। मैं मिस्रियों को पत्रास के प्रदेश में, जहाँ वे उत्पन्न हुए थे, वापस लाऊँगा। किन्तु उनका राज्य महत्वपूर्ण नहीं होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और उनको उनकी जन्म-भूमि में, पत्रोस देश में वापस लाऊंगा, और वहां उनको पुन: स्थापित करूंगा। वहां वे मिस्र देश में एक छोटे-से राज्य के रूप में निवास करेंगे।
Hindi Bible HHBD
और मैं मिस्रियों को बंधुआई से छुड़ाकर पत्रास देश में, जो उनकी जन्मभूमि है, फिर पहुंचाऊंगा; और वहां उनका छोटा सा राज्य हो जाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और मैं मिस्रियों को बँधुआई से छुड़ाकर पत्रास देश में, जो उनकी जन्मभूमि है, फिर पहुँचाऊँगा; और वहाँ उनका छोटा–सा राज्य हो जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं उन्हें बंधुआई से वापस ले आऊंगा और उन्हें ऊपरी मिस्र में लौटा लाऊंगा, जो उनके पूर्वजों का देश है. वहां वे एक निचले दर्जे का राज्य होंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मैं मिस्रियों को बँधुआई से छुड़ाकर पत्रोस देश में, जो उनकी जन्म-भूमि है #, फिर पहुँचाऊँगा; और वहाँ उनका छोटा सा राज्य हो जाएगा।