Ezekiel 29:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
maain ne usake parishram ke badale men usako misra desh is karan diya haai ki un logon ne mere liye kam kiya tha, parameshvar yahova kee yahee vanee he.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने नबूकदनेस्सर को मिस्र देश उसके कठिन प्रयत्न के पुरस्कार के रूप में दिया है। क्यों क्योंकि उन्होंने मेरे लिये काम किया!” मेरे स्वामी यहोवा ने यह कहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने मिस्र देश बेबीलोन के राजा नबूकदनेस्सर को इसलिए दे दिया है, क्योंकि उसने मेरी ओर से सोर देश को दण्ड दिया है, और यों मेरी सेवा की है। मिस्र देश उसकी सेवा का फल है।’ स्वामी-प्रभु की यही वाणी है।
Hindi Bible HHBD
मैं ने उसके परिश्रम के बदले में उसको मिस्र देश इस कारण दिया है कि उन लोगों ने मेरे लिये काम किया था, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी हे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं ने उसके परिश्रम के बदले में उसको मिस्र देश इस कारण दिया है कि उन लोगों ने मेरे लिये काम किया था, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैंने उसके प्रयत्न करने के कारण उसे मिस्र देश को एक ईनाम के रूप में दिया है, क्योंकि उसने और उसकी सेना ने यह काम मेरे लिये किया, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैंने उसके परिश्रम के बदले में उसको मिस्र देश इस कारण दिया है कि उन लोगों ने मेरे लिये काम किया था, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।