Ezekiel 29:5 — Compare Translations

6 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab maain tujhe teree nadiyon kee saree machhaliyon samet jangal men nikal doonga, aur too maaidan men pada rahega kisee bhee prakar se teree suadhai n lee jaaegee. maain ne tujhe vanapashuuon aur akash ke paakshiayon ka ahar kar diya haai.
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और तुझे और तेरी उन सब मछलियों को निर्जन प्रदेश में फेंक दूंगा। तू खुले मैदान में पड़ा रहेगा; तुझको न कोई उठाएगा, और न कबर में गाड़ेगा। मैंने तुझको आकाश के पक्षियों और पृथ्‍वी के पशुओं का आहार बना दिया है।
Hindi Bible HHBD
***
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मैं तुझे तेरी नदियों की सारी मछलियों समेत जंगल में निकाल दूँगा, और तू मैदान में पड़ा रहेगा; किसी भी प्रकार से तेरी सुधि न ली जाएगी । मैं ने तुझे वनपशुओं और आकाश के पक्षियों का आहार कर दिया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं तुम्हें और तुम्हारे सोतों की सब मछलियों को निर्जन प्रदेश में छोड़ दूंगा. तुम खुले मैदान में जा गिरोगे और तुम्हें इकट्ठा किया नहीं जाएगा या उठाया नहीं जाएगा. मैं तुम्हें भोजन के रूप में पृथ्वी के पशुओं और आकाश के चिड़ियों को दे दूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मैं तुझे तेरी नदियों की सारी मछलियों समेत जंगल में निकाल दूँगा, और तू मैदान में पड़ा रहेगा; किसी भी प्रकार से तेरी सुधि न ली जाएगी। मैंने तुझे वन-पशुओं और आकाश के पक्षियों का आहार कर दिया है।