Ezekiel 29:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab misra ke sare nivasee jan lenge ki maain yahova hoo. ve to israaael ke gharane ke liye narakatt kee ttek tthare the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब मिस्र में रहने वाले सभी लोग जानेंगे कि मैं यहोवा हूँ! “‘मैं इन कामों को क्यों करूँगा? क्योंकि इस्राएल के लोग सहारे के लिये मिस्र पर झुके, किन्तु मिस्र केवल दुर्बल घास का तिनका निकला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“तब मिस्र के सब निवासियों को ज्ञात होगा कि मैं ही प्रभु हूं। ओ फरओ, तूने इस्राएलियों को पक्का सहारा नहीं दिया। तू उनके लिए मानो नाजुक सरकण्डा था।
Hindi Bible HHBD
तब मिस्र के सारे निवासी जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ। वे तो इस्राएल के घराने के लिये नरकट की टेक ठहरे थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“तब मिस्र के सारे निवासी जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ। वे तो इस्राएल के घराने के लिये नरकट की टेक ठहरे थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब वे सब जो मिस्र में रहते हैं, जानेंगे कि मैं याहवेह हूं. “ ‘तुम इस्राएल के लोगों के लिये सरकंडे की एक लाठी बन गये हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“तब मिस्र के सारे निवासी जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ। वे तो इस्राएल के घराने के लिये नरकट की टेक ठहरे थे।