Ezekiel 3:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab us ne mujh se kaha he manushy ke santan, jo tujhe mila haai use kha le arthata is pustak ko kha, tab jakar israaael ke gharane se baten kara.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर ने मुझसे कहा, “मनुष्य के पुत्र, जो तुम देखते हो उसे खा जाओ। इस गोल किये पत्र कोखा जाओ और तब जाकर इस्राएल के लोगों से ये बाते कहो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने मुझसे कहा, ‘ओ मानव-संतान! जो तुझे खाने के लिए दिया जा रहा है, उसको खा ले। तू इस पुस्तक को खा, और फिर इस्राएल के कुल के पास जा, और उन्हें मेरे सन्देश सुना।’
Hindi Bible HHBD
तब उस ने मुझ से कहा हे मनुष्य के सन्तान, जो तुझे मिला है उसे खा ले; अर्थात् इस पुस्तक को खा, तब जाकर इस्राएल के घराने से बातें कर।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने मुझ से कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, जो तुझे मिला है उसे खा ले; अर्थात् इस पुस्तक को खा, तब जाकर इस्राएल के घराने से बातें कर।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के पुत्र, तुम्हारे सामने जो है, उसे खाओ, इस पुस्तक को खाओ; और तब जाकर इस्राएल के लोगों से बातें करो.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, जो तुझे मिला है उसे खा ले; अर्थात् इस पुस्तक को खा, तब जाकर इस्राएल के घराने से बातें कर।”