Ezekiel 3:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir us ne mujh se kaha, he manushy ke santan, ikatane vachan maain tujh se kahoo, ve sab day men rakh aur kanon se suna.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब परमेश्वर ने मुझसे कहा, “मनुष्य के पुत्र, तुम्हें मेरी हर एक बात, जो मैं तुमसे कहता हूँ, सुनना होगा और तुम्हें उन बातों को याद रखना होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसके अतिरिक्त उसने मुझसे यह भी कहा, ‘ओ मानव-सन्तान, जो बातें मैं तुझसे कह रहा हूं, उनको ध्यान से सुन, और उनको अपने हृदय में संभाल कर रख।
Hindi Bible HHBD
फिर उस ने मुझ से कहा, हे मनुष्य के सन्तान,:कितने वचन मैं तुझ से कहूँ, वे सब हृदय में रख और कानों से सुन।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसने मुझ से कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, जितने वचन मैं तुझ से कहूँ, वे सब हृदय में रख और कानों से सुन।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के पुत्र, जो बातें मैं तुमसे कहता हूं, उन्हें ध्यान से सुन और अपने हृदय में रख.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, जितने वचन मैं तुझ से कहूँ, वे सब हृदय में रख और कानों से सुन।