Ezekiel 3:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur un bandhauon ke pas jakar, jo tere jati bhai haai, un se baten karana aur kahana, ki prabhu yahova yon kahata haai chahe ve sune, v n sunen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब तुम अपने उन सभी लोगों के बीच जाओ जो देश—निष्कासित हैं। उनके पास जाओ और कहो, ‘हमारा स्वामी यहोवा ये बातें कहता है,’ वे मेरी नहीं सुनेंगे और वे पाप करना बन्द नहीं करेंगे। किन्तु तुम्हें ये बातें कहनी हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और तब स्‍वदेश से निष्‍कासित बन्‍दियों के पास जा, और अपने जाति-भाई-बहिनों से यह कह: “स्‍वामी-प्रभु का यह सन्‍देश है,” फिर चाहे वे सुनें या सुनने से इन्‍कार करें।’
Hindi Bible HHBD
और उन बंधुओं के पास जाकर, जो तेरे जाति भाई हैं, उन से बातें करना और कहना, कि प्रभु यहोवा यों कहता है; चाहे वे सुनें, व न सुनें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उन बन्दियों के पास जाकर,जो तेरे जाति भाई हैं, उन से बातें करना और कहना, ‘प्रभु यहोवा यों कहता है;’ चाहे वे सुनें, या न सुनें।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बंधुआई में गये अपने लोगों के पास जाओ और उनसे बात करो. उनसे कहो, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है,’ चाहे वे सुनें या न सुनें.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उन बन्दियों के पास जाकर, जो तेरे जाति भाई हैं, उनसे बातें करना और कहना, ‘प्रभु यहोवा यह कहता है;’ चाहे वे सुनें, या न सुनें।”