Ezekiel 3:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur maain un bandhauon ke pas aya jo kabar nadee ke teer par telabeeb men rahate the. aur vahan maain sat din tak unake beech vyakul hokar baaitta raha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं इस्राएल के उन लोगों के पास गया जो तेलाबीब में रहने को विवश किये गए थे। ये लोग कबार नदी के सहारे रहते थे। मैंने वहाँ के निवासियों को अभिवादन किया। मैं वहाँ सात दिन ठहरा और उन्हें यहोवा की कही गई बातों को बताया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं तेल-आबीब नगर में आया। यहीं कबार नदी के तट पर स्वदेश से निष्कासित बन्दियों का शिविर था। मैं वहाँ उनके मध्य में सात दिन तक बैठा रहा; मेरी समझ में न आया कि क्या करूं, क्या न करूं।
Hindi Bible HHBD
और मैं उन बंधुओं के पास आया जो कबार नदी के तीर पर तेलाबीब में रहते थे। और वहां मैं सात दिन तक उनके बीच व्याकुल होकर बैठा रहा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और मैं उन बन्दियों के पास आया जो कबार नदी के तट पर तेलाबीब में रहते थे। और वहाँ मैं सात दिन तक उनके बीच व्याकुल होकर बैठा रहा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं बंधुआ लोगों के पास आया, जो खेबर नदी के पास तेल-अबीब नगर में रहते थे. और जहां वे रहते थे, वहां मैं बहुत दुःखी होकर उनके बीच सात दिन तक बैठा रहा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और मैं उन बन्दियों के पास आया जो कबार नदी के तट पर तेलाबीब में रहते थे। और वहाँ मैं सात दिन तक उनके बीच व्याकुल होकर बैठा रहा।