Ezekiel 3:19 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
par yaadi too dushtt ko chitaa, aur vah apanee dushttta or dushtt parga se n fire, to vah to apane adharma men fansa hua mar jaaega parantu too apane praanon ko bachaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यह हो सकता है कि तुम किसी व्यक्ति को चेतावनी दोगे, उसे उसके जीवन को बदलने के लिये समझाओगे और बुरा काम न करने को कहोगे। यदि वह व्यक्ति तुम्हारी अनसुनी करता है तो मर जायेगा। वह मरेगा क्योंकि उसने पाप किया था। किन्तु तुमने उसे चेतावनी दी, अत: तुमने अपना जीवन बचा लिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्तु यदि तू उस दुर्जन को चेतावनी देगा, और वह दुर्जन अपने दुष्कर्म के मार्ग से मुंह नहीं मोड़ेगा, अथवा दुष्कर्म करना नहीं छोड़ेगा, तो वह निस्सन्देह अपने दुष्कर्मों के कारण मरेगा, किन्तु तेरा प्राण बच जाएगा।
Hindi Bible HHBD
पर यदि तू दुष्ट को चिताए, और वह अपनी दुष्टता ओर दुष्ट पार्ग से न फिरे, तो वह तो अपने अधर्म में फंसा हुआ मर जाएगा; परन्तु तू अपने प्राणों को बचाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर यदि तू दुष्ट को चिताए, और वह अपनी दुष्टता और दुष्ट मार्ग से न फिरे, तो वह तो अपने अधर्म में फँसा हुआ मर जाएगा; परन्तु तू अपने प्राणों को बचाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पर यदि तुम उस दुष्ट व्यक्ति को चेतावनी देते हो और वह अपनी दुष्टता या बुरे कार्यों को नहीं छोड़ता, तब तो वह अपने पाप में मरेगा, पर तुम अपने आपको बचा लोगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पर यदि तू दुष्ट को चिताए, और वह अपनी दुष्टता और दुष्ट मार्ग से न फिरे, तो वह तो अपने अधर्म में फँसा हुआ मर जाएगा; परन्तु तू अपने प्राणों को बचाएगा।