Ezekiel 3:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu yadi too dhama ko aeesa kahakar chitaa, ki vah pap n kare, aur vah pap se bach jaa, to vah chitaunee ko grahan karane ke karan nishchay jeevit rahega, aur too apane praan ko bachaaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“किन्तु यदि तुम उस अच्छे व्यक्ति को चेतावनी देते हो और उससे पाप करना बन्द करने को कहते हो, और यदि वह पाप करना बन्द कर देता है, तब वह नहीं मरेगा। क्यों क्योंकि तुमने उसे चेतावनी दी और उसने तुम्हारी सुनी। इस प्रकार तुमने अपना जीवन बचाया।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्‍तु यदि तू धार्मिक मनुष्‍य को चेतावनी देगा कि वह पाप न करे, और वह तेरी चेतावनी सुन कर पाप नहीं करेगा, तो वह निस्‍सन्‍देह जीवित रहेगा। तब तेरा प्राण बच जाएगा।’
Hindi Bible HHBD
परन्तु यदि तू धम को ऐसा कहकर चिताए, कि वह पाप न करे, और वह पाप से बच जाए, तो वह चितौनी को ग्रहण करने के कारण निश्चय जीवित रहेगा, और तू अपने प्राण को बचाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु यदि तू धर्मी को ऐसा कहकर चिताए, कि वह पाप न करे, और वह पाप से बच जाए, तो वह चितौनी को ग्रहण करने के कारण निश्‍चय जीवित रहेगा, और तू अपने प्राण को बचाएगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पर यदि तुम उस धर्मी व्यक्ति को पाप न करने की चेतावनी देते हो और वह पाप नहीं करता है, तब वह निश्चित रूप से जीवित रहेगा, क्योंकि उसने चेतावनी पर ध्यान दिया और तुम अपने आपको बचा लोगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु यदि तू धर्मी को ऐसा कहकर चेतावनी दे, कि वह पाप न करे, और वह पाप से बच जाए, तो वह चितौनी को ग्रहण करने के कारण निश्चय जीवित रहेगा, और तू अपने प्राण को बचाएगा।”