Ezekiel 3:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
anokhee bolee va kattnai bhashaavalee bahut see jaatiyon ke pas jo teree bat samajh n sake, too naheen bheja jata. nisandeh yaadi maain tujhe aeeson ke pas bhejata to ve teree sunate.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं तुम्हें कोई भिन्न देशों में नहीं भेज रहा हूँ जहाँ लोग ऐसी भाषा बोलते हैं कि तुम समझ नहीं सकते। यदि तुम उन लोगों के पास जाओगे और उनसे बातें करोगे तो वे तुम्हारी सुनेंगे। किन्तु तुम्हें उन कठिन भाषाओं को नहीं समझना है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुझे ऐसे लोगों के पास नहीं भेज रहा हूं जो अनोखी बोली बोलते हैं या कठिन भाषा बोलनेवाले लोग हैं, जिनकी भाषा तू नहीं समझता। यदि मैं तुझको ऐसे लोगों के पास ही भेजता, तो निस्‍सन्‍देह वे तेरी बात सुनते।
Hindi Bible HHBD
अनोखी बोली वा कठिन भाषावाली बहुत सी जातियों के पास जो तेरी बात समझ न सकें, तू नहीं भेजा जाता। निेसन्देह यदि मैं तुझे ऐसों के पास भेजता तो वे तेरी सुनते।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अनोखी बोली या कठिन भाषावाली बहुत सी जातियों के पास जो तेरी बात समझ न सकें, तू नहीं भेजा जाता। नि:सन्देह यदि मैं तुझे ऐसों के पास भेजता तो वे तेरी सुनते।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अस्पष्ट बोली और अनोखी भाषावाले बहुत से लोगों के पास नहीं, जिनकी बातें तू समझ न सके. निश्चित रूप से, यदि मैं तुम्हें इस प्रकार के लोगों के बीच भेजता, तो वे तुम्हारी सुनते.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अनोखी बोली या कठिन भाषावाली बहुत सी जातियों के पास जो तेरी बात समझ न सकें, तू नहीं भेजा जाता। निःसन्देह यदि मैं तुझे ऐसों के पास भेजता तो वे तेरी सुनते।