Ezekiel 3:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
maain tere mathe ko heere ke tuly kada kar dota hoo jo chakamak patthr se bhee kada hota haai so too un se n drana, aur n unake munh dekhkar tera man kachcha ho kyonki ve balavai gharane ke haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हीरा अग्नि—चट्टान से भी अधिक कठोर होता है। उसी प्रकार तुम्हारा चित्त उनके चित्त से अधिक कठोर होगा। तुम उनसे अधिक हठी होगे अत: तुम उन लोगों से नहीं डरोगे। तुम उन लोगों से नहीं डरोगे जो सदा मेरे विरुद्ध जाते हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने तेरे मन को चकमक पत्थर से अधिक कठोर बना दिया है। वे विद्रोही कुल की सन्तान हैं। तू उनकी तीखी दृष्टि से मत डरना और न हताश होना।’
Hindi Bible HHBD
मैं तेरे माथे को हीरे के तुल्य कड़ा कर दोता हूँ जो चकमक पत्थ्र से भी कड़ा होता है; सो तू उन से न डरना, और न उनके मुंह देखकर तेरा मन कच्चा हो; क्योंकि वे बलवई घराने के हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं तेरे माथे को हीरे के तुल्य कड़ा कर देता हूँ जो चकमक पत्थर से भी कड़ा होता है; इसलिये तू उन से न डरना, और न उनके मुँह देखकर तेरा मन कच्चा हो; क्योंकि वे विद्रोही घराने के हैं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं तुम्हारे माथे को बहुत कठोर बना दूंगा, चकमक पत्थर से भी कठोर. तुम उनसे न डरना या उनसे भयभीत न होना, यद्यपि वे एक विद्रोही लोग हैं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं तेरे माथे को हीरे के तुल्य कड़ा कर देता हूँ # जो चकमक पत्थर से भी कड़ा होता है; इसलिए तू उनसे न डरना, और न उनके मुँह देखकर तेरा मन कच्चा हो; क्योंकि वे विद्रोही घराने के हैं।”