Ezekiel 30:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah apanee praja samet, jo sab jatiyon men bhyanak haai, us desh ke nash karane ko pahunchaya jaaega aur ve misra ke viruddh talavar kheenchakar desh ko mare huon se bhr denge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
नबूकदनेस्सर और उसके लोग राष्ट्रों में सर्वाधिक भयंकर हैं। मैं उन्हें मिस्र को नष्ट करने के लिये लाऊँगा। वे मिस्र के विरुद्ध अपनी तलवारें निकालेंगे। वे प्रदेश को शवों से पाट देंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मिस्र देश को उजाड़ने के लिए वह और उसके राष्ट्र के लोग जो विश्व की कठोरतम कौम है, मिस्र देश में प्रवेश करेंगे। वे मिस्र देश पर तलवार उठाएंगे, और समस्त देश को लाशों से पाट देंगे।
Hindi Bible HHBD
वह अपनी प्रजा समेत, जो सब जातियों में भयानक है, उस देश के नाश करने को पहुंचाया जाएगा; और वे मिस्र के विरूद्ध तलवार खींचकर देश को मरे हुओं से भर देंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह अपनी प्रजा समेत, जो सब जातियों में भयानक है, उस देश का नाश करने को पहुँचाया जाएगा; और वे मिस्र के विरुद्ध तलवार खींचकर देश को मरे हुओं से भर देंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
नबूकदनेज्ज़र और उसकी सेना को, जो सारे राष्ट्रों में सबसे क्रूर हैं— देश को नाश करने के लिये लायी जाएगी. वे मिस्र पर तलवार चलाएंगे और देश को हत्या किए हुए लोगों से भर देंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह अपनी प्रजा समेत, जो सब जातियों में भयानक है, उस देश के नाश करने को पहुँचाया जाएगा; और वे मिस्र के विरुद्ध तलवार खींचकर देश को मरे हुओं से भर देंगे।