Ezekiel 30:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur maain nadiyon ko sukha daloonga, aur desh ko bure logon ke hath kar doonga aur maain paradeashaiyon ke dara desh ko, aur jo kuchh us men haai, ujad kara doonga mujh yahova hee ne yah kaha haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं नील नदी को सूखी भूमि बना दूँगा। तब मैं सूखी भूमि को बुरे लोगों को बेच दूँगा। मैं अजनबियों का उपयोग उस देश को खाली करने के लिये करूँगा। मैं यहोवा ने, यह कहा है!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं नील नदी को सुखा दूंगा, मैं मिस्र देश को दुर्जनों के हाथ में बेच दूंगा। मैं विदेशियों के हाथ से सम्पूर्ण देश को, प्रत्येक वस्तु को, देश के समस्त प्राणियों को उजाड़ दूंगा।’ मुझ-प्रभु की यही वाणी है।’
Hindi Bible HHBD
और मैं नदियों को सुखा डालूंगा, और देश को बुरे लोगों के हाथ कर दूंगा; और मैं परदेशियों के द्वारा देश को, और जो कुछ उस में है, उजाड़ करा दूंगा; मुझ यहोवा ही ने यह कहा है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं नदियों को सुखा डालूँगा, और देश को बुरे लोगों के हाथ कर दूँगा; और मैं परदेशियों के द्वारा देश को, और जो कुछ उसमें है, उजाड़ करा दूँगा; मुझ यहोवा ही ने यह कहा है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं नील नदी का पानी सुखा दूंगा और देश एक दुष्ट जाति के हाथ बेच दूंगा; विदेशियों के द्वारा मैं देश और इसमें की सब चीज़ों को उजाड़ दूंगा. मैं, याहवेह ने यह कहा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं नदियों को सूखा डालूँगा, और देश को बुरे लोगों के हाथ कर दूँगा; और मैं परदेशियों के द्वारा देश को, और जो कुछ उसमें है, उजाड़ करा दूँगा; मुझ यहोवा ही ने यह कहा है।