Ezekiel 30:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur seen jo misra ka draddh sthan haai, us par maain apanee jalajalahatt bhdkaunga, aur no kee bheed-bhad ka ant kar daloonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और मैं सीन नामक मिस्र के किले के विरुद्ध अपने क्रोध की वर्षा करूँगा! मैं नो के लोगों को नष्ट करूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सीन नगर मिस्र देश का गढ़ है, मैं उस पर भी अपनी क्रोधाग्‍नि बरसाऊंगा; और नो नगर की विशाल आबादी मौत के घाट उतर जाएगी।
Hindi Bible HHBD
और सीन जो मिस्र का दृढ़ स्थान है, उस पर मैं अपनी जलजलाहट भड़काऊंगा, और नो की भीड़- भाड़ का अन्त कर डालूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सीन जो मिस्र का दृढ़ स्थान है, उस पर मैं अपनी जलजलाहट भड़काऊँगा, और नो की भीड़–भाड़ का अन्त कर डालूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सिन पर, जो मिस्र का दृढ़ नगर है, मेरा कोप भड़केगा, और मैं थेबेस नगर के उपद्रवी लोगों को नष्ट कर दूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सीन जो मिस्र का दृढ़ स्थान है, उस पर मैं अपनी जलजलाहट भड़काऊँगा, और नो नगर की भीड़-भाड़ का अन्त कर डालूँगा।