Ezekiel 30:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
so prabhu yahova yon kahata haai, dek, maain misra ke raja firaun ke viruddh hoo, aur usakee achchhee aur toottee deenon bhujaon ko todoonga aur talavar ko usake hath se giraunga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है, “मैं मिस्र के राजा फिरौन के विरुद्ध हूँ। मैं उसकी दोनों भुजाओं शक्तिशाली भुजा और पहले से टूटी भुजा को तोड़ डालूँगा। मैं उसके हाथ से तलवार को गिरा दूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए मैं, स्वामी-प्रभु, यों कहता हूँ: देख, मैं मिस्र देश के राजा फरओ के विरुद्ध हूं। मैं उसकी दोनों भुजाएं तोड़ डालूंगा: स्वस्थ भुजा और टूटी हुई भुजा, दोनों को, और यों उसके हाथ से तलवार गिरा दूंगा।
Hindi Bible HHBD
सो प्रभु यहोवा यों कहता है, देख, मैं मिस्र के राजा फिरौन के विरूद्ध हूँ, और उसकी अच्छी और टूटी दीनों भुजाओं को तोड़ूंगा; और तलवार को उसके हाथ से गिराऊंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये प्रभु यहोवा यों कहता है: देख; मैं मिस्र के राजा फ़िरौन के विरुद्ध हूँ, और उसकी अच्छी और टूटी दोनों भुजाओं को तोड़ूँगा; और तलवार को उसके हाथ से गिराऊँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मैं मिस्र के राजा फ़रोह के विरुद्ध हूं. मैं उसके दोनों भुजाओं को तोड़ दूंगा—अच्छी भुजा के साथ टूटी हुई भुजा भी, और उससे हाथ से तलवार को गिरा दूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए प्रभु यहोवा यह कहता है, देख, मैं मिस्र के राजा फ़िरौन के विरुद्ध हूँ, और उसकी अच्छी और टूटी दोनों भुजाओं को तोड़ूँगा; और तलवार को उसके हाथ से गिराऊँगा।