Ezekiel 30:24 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur maain babul ke raja kee bhujaon ko balee karake apanee talavar usake hath men doonga parantu firaun kee bhujaon ko todoonga, aur vah usake samhane aeesa karahega jaaisa maranahar ghaayal karahata haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं बाबुल के राजा की भुजाओं को शक्तिशाली बनाऊँगा। मैं अपनी तलवार उसके हाथ में दूँगा। किन्तु मैं फिरौन की भुजा को तोड़ दूँगा। तब फिरौन पीड़ा से चीखेगा, राजा की चीख एक मरते हुए व्यक्ति की चीख सी होगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्‍तु मैं बेबीलोन के राजा की भुजा मजबूत करूंगा। मैं उसके हाथ में अपनी तलवार दूंगा। निस्‍सन्‍देह, मैं फरओ की भुजाओं को तोड़ दूंगा, और वह बेबीलोन के राजा के सामने ऐसे कराहेगा जैसा बुरी तरह घायल व्यक्‍ति कराहता है।
Hindi Bible HHBD
और मैं बाबुल के राजा की भुजाओं को बली करके अपनी तलवार उसके हाथ में दूंगा; परन्तु फिरौन की भुजाओं को तोड़ूंगा, और वह उसके साम्हने ऐसा कराहेगा जैसा मरनहार घायल कराहता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं बेबीलोन के राजा की भुजाओं को बली करके अपनी तलवार उसके हाथ में दूँगा; परन्तु फ़िरौन की भुजाओं को तोड़ूँगा, और वह उसके सामने ऐसा कराहेगा जैसा मरनेवाला घायल कराहता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं बाबेल के राजा की भुजाओं को मजबूत करूंगा और अपनी तलवार उसके हाथ में दे दूंगा, पर मैं फ़रोह की भुजाओं को तोड़ डालूंगा, और वह बाबेल के राजा के सामने ऐसे कराहेगा, जैसे एक घायल मरनेवाला व्यक्ति कराहता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं बाबेल के राजा की भुजाओं को बलवन्त करके अपनी तलवार उसके हाथ में दूँगा; परन्तु फ़िरौन की भुजाओं को तोड़ूँगा, और वह उसके सामने ऐसा कराहेगा जैसा मरनेवाला घायल कराहता है।