Ezekiel 31:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaliye jaatiyon men jo samath haai, maain usee ke hath usako kar doonga, aur vah nishchay us se bura vyavahar karega. usakee dushttta ke karan maain ne usako nikal diya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिये मैंने एक शक्तिशाली राजा को इस वृक्ष को लेने दिया। उस शासक ने वृक्ष को उसके बुरे कामों के लिये दण्ड दिया। मैंने उस वृक्ष को अपने उद्यान से बाहर किया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: मैं तुझको तेरे शत्रु के हाथ में सौंप दूंगा, जो सब राष्ट्रों में महा बलवान है। वह तेरे दुष्कर्मों के अनुरूप तेरे साथ व्यवहार करेगा। मैंने तुझको निकाल दिया है।
Hindi Bible HHBD
इसलिये जातियों में जो सामथ है, मैं उसी के हाथ उसको कर दूंगा, और वह निश्चय उस से बुरा व्यवहार करेगा। उसकी दुष्टता के कारण मैं ने उसको निकाल दिया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये जातियों में जो सामर्थी है, मैं उसी के हाथ उसको कर दूँगा, और वह निश्चय उस से बुरा व्यवहार करेगा। उसकी दुष्टता के कारण मैं ने उसको निकाल दिया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये मैंने उसे जाति-जाति के लोगों पर शासन करनेवाले के हाथों में दे दिया कि वह उसकी दुष्टता के अनुसार उससे व्यवहार करे. मैंने उसे अलग फेंक दिया,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए जातियों में जो सामर्थी है, मैं उसी के हाथ उसको कर दूँगा, और वह निश्चय उससे बुरा व्यवहार करेगा। उसकी दुष्टता के कारण मैंने उसको निकाल दिया है।