Ezekiel 31:12 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
paradeshae, jo jaatiyon men bhyanak log haai, ve usako kattkar chhod denge, usakee daaliyan pahadon par, aur sab taraiyon men girai jaaengee, aur usakee shaakhaaen desh ke sab nalon men toottee padee rahengee, aur jati jati ke sab log usakee chhaya ko chhodkar chale jaaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अजनबी अत्याधिक भयंकर राष्ट्रों ने इसे काट डाला और छोड़ दिया। वृक्ष की शाखायें पर्वतों पर और सारी घाटी में गिरीं। उस प्रदेश में बहने वाली नदियों में वे टूटे अंग बह गए। वृक्ष के नीचे कोई छाया नहीं रह गई, अत: सभी लोगों ने उसे छोड़ दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राष्‍ट्रों में क्रूरतम विदेशी राष्‍ट्र तुझे काट कर फेंक देगा। सब पहाड़ों और घाटियों में तेरी शाखाएं गिर पड़ेंगी। तेरी टहनियां टूट-टूटकर देश की सब नहरों में बह जाएंगी। विश्‍व की जातियां जो तेरी छाया में निवास करती हैं, उससे निकल जाएंगी, और उसको त्‍याग देंगी।
Hindi Bible HHBD
परदेशी, जो जातियों में भयानक लोग हैं, वे उसको काटकर छोड़ देंगे, उसकी डालियां पहाड़ों पर, और सब तराइयों में गिराई जाएंगी, और उसकी शाखाएं देश के सब नालों में टूटी पड़ी रहेंगी, और जाति जाति के सब लोग उसकी छाया को छोड़कर चले जाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परदेशी, जो जातियों में भयानक लोग हैं, वे उसको काटकर छोड़ देंगे, उसकी डालियाँ पहाड़ों पर, और सब तराइयों में गिराई जाएँगी, और उसकी शाखाएँ देश के सब नालों में टूटी पड़ी रहेंगी, और जाति जाति के सब लोग उसकी छाया को छोड़कर चले जाएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और विदेशी जनताओं में जो सबसे ज्यादा निर्दयी हैं, उन्होंने उसे काटकर छोड़ दिया. उसकी डालियां पर्वतों और सब घाटियों में गिरीं; उसकी शाखाएं देश के सब दर्रों में टूटी पड़ी रहीं. जाति-जाति के सब लोग उसकी छाया से निकल आए और उसे छोड़ दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परदेशी, जो जातियों में भयानक लोग हैं, वे उसको काटकर छोड़ देंगे, उसकी डालियाँ पहाड़ों पर, और सब तराइयों में गिराई जाएँगी, और उसकी शाखाएँ देश के सब नालों में टूटी पड़ी रहेंगी, और जाति-जाति के सब लोग उसकी छाया को छोड़कर चले जाएँगे।