Ezekiel 31:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parameshvar kee baree ke devadar bhee usako n chhpai sakate the, sanaubar usakee tthaaniyon ke saman bhee n the, aur n aman vraksha usakee shaakhaon ke tuly the parameshvar kee baree ka bhee koi vraksha sundarata men usake barabar n tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर के उद्यान के देवदारु वृक्ष भी, उतने बड़े नहीं थे जितना यह वृक्ष। सनौवर के वृक्ष इतनी अधिक शाखायें नहीं रखते, चिनार—वृक्ष भी ऐसी शाखायें नहीं रखते, परमेश्वर के उद्यान का कोई भी वृक्ष, इतना सुन्दर नहीं था जितना यह वृक्ष।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस देवदार की तुलना में परमेश्‍वर के उद्यान के देवदार कुछ भी नहीं हैं; और न सनोवर के पेड़ उसकी टहनियों की बराबरी कर सकते हैं। उसकी शाखाओं की तुलना में चिनार पेड़ भी तुच्‍छ हैं। वह इतना सुन्‍दर है कि परमेश्‍वर के उद्यान का एक भी वृक्ष उसकी सुन्‍दरता की बराबरी नहीं कर सकता है।
Hindi Bible HHBD
परमेश्वर की बारी के देवदार भी उसको न छिपा सकते थे, सनौबर उसकी टहनियों के समान भी न थे, और न अम न वृक्ष उसकी शाखाओं के तुल्य थे; परमेश्वर की बारी का भी कोई वृक्ष सुन्दरता में उसके बराबर न था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परमेश्‍वर की बारी के देवदार भी उसको न छिपा सकते थे, सनौबर उसकी टहनियों के समान भी न थे, और न अर्मोन वृक्ष उसकी शाखाओं के तुल्य थे; परमेश्‍वर की बारी का भी कोई वृक्ष सुन्दरता में उसके बराबर न था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
परमेश्वर के बगीचे के देवदार वृक्ष इसकी तुलना में कुछ न थे, सनोवर भी इसकी डालियों के बराबर नहीं थे, न ही चौरस पेड़ों की तुलना इसकी शाखाओं से की जा सकती थी— परमेश्वर के बगीचे का कोई भी पेड़ इसकी सुंदरता की बराबरी नहीं कर सकता था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परमेश्वर की बारी के देवदार भी उसको न छिपा सकते थे, सनोवर उसकी टहनियों के समान भी न थे, और न अर्मोन वृक्ष उसकी शाखाओं के तुल्य थे; परमेश्वर की बारी का भी कोई वृक्ष सुन्दरता में उसके बराबर न था।