Ezekiel 31:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
maain ne use daaliyon kee bahutayat se sundar banaya tha, yahan tak ki aeden ke sab vraksha jo parameshvar kee baree men the, us se dah karate the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने अनेक शाखाओं सहित इस वृक्ष को सुन्दर बनाया और परमेश्वर के उद्यान अदन, के सभी वृक्ष इससे ईर्ष्या करते थे!’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं-प्रभु ने ही उसको सुन्दर बनाया; मैंने ही उसकी शाखाओं को सघन किया। मैंने उसको इतना सुन्दर बनाया कि अदन की वाटिका के सब वृक्ष, मुझ-परमेश्वर के उद्यान के वृक्ष, उससे ईष्र्या करते हैं।
Hindi Bible HHBD
मैं ने उसे डालियों की बहुतायत से सुन्दर बनाया था, यहां तक कि एदेन के सब वृक्ष जो परमेश्वर की बारी में थे, उस से डाह करते थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं ने उसे डालियों की बहुतायत से सुन्दर बनाया था, यहाँ तक कि अदन के सब वृक्ष जो परमेश्वर की बारी में थे, उससे डाह करते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैंने प्रचूर शाखाओं के साथ इसे सुंदर बनाया, परमेश्वर की वाटिका, एदेन के सारे पेड़ इससे ईर्ष्या करते थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैंने उसे डालियों की बहुतायत से सुन्दर बनाया था, यहाँ तक कि अदन के सब वृक्ष जो परमेश्वर की बारी में थे, उससे डाह करते थे।