Ezekiel 32:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
maain bahut see jaatiyon ko tere karan vismait kar doonga, aur jab maain unake rajaon ke samhane apanee talavar bhejoonga, tab tere karan unake roaen khde ho jaaenge, aur tere girane ke din ve apane apane praan ke liye kanpate rahenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं बहुत से लोगों को तुम्हारे बारे में आघात पहुँचाऊँगा उनके राजा तुम्हारे बारे में उस समय बुरी तरह से भयभीत होंगे जब मैं उनके सामने अपनी तलवार चलाऊँगा। जिस दिन तुम्हारा पतन होगा उसी दिन, हर एक क्षण, राजा लोग भयभीत होंगे। हर एक राजा अपने जीवन के लिये भयभीत होगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं अनेक जातियों को तेरे विनाश से विस्मित करूंगा। मैं उनके राजाओं के सामने अपनी तलवार भेजूंगा, और वे तेरे कारण भय से आतंकित हो उठेंगे। वे हर क्षण कांपेंगे। और जिस दिन तेरा पतन होगा, वे अपने प्राण के लिए कांप उठेंगे।
Hindi Bible HHBD
मैं बहुत सी जातियों को तेरे कारण विस्मित कर दूंगा, और जब मैं उनके राजाओं के साम्हने अपनी तलवार भेजूंगा, तब तेरे कारण उनके रोएं खड़े हो जाएंगे, और तेरे गिरने के दिन वे अपने अपने प्राण के लिये कांपते रहेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं बहुत सी जातियों को तेरे कारण विस्मित कर दूँगा, और जब मैं उनके राजाओं के सामने अपनी तलवार भेजूँगा, तब तेरे कारण उनके रोएँ खड़े हो जाएँगे, और तेरे गिरने के दिन वे अपने अपने प्राण के लिये काँपते रहेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब मैं उनके सामने अपनी तलवार चलाऊंगा, तब मैं बहुत से लोगों को तुमसे भयभीत कराऊंगा, और उनके राजा तुम्हारे कारण अत्यधिक भय से कांपेंगे. तुम्हारे पतन के दिन उनमें से हर एक अपने जीवन के लिये हर क्षण कांपेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं बहुत सी जातियों को तेरे कारण विस्मित कर दूँगा, और जब मैं उनके राजाओं के सामने अपनी तलवार भेजूँगा, तब तेरे कारण उनके रोएँ खड़े हो जाएँगे, और तेरे गिरने के दिन वे अपने-अपने प्राण के लिये काँपते रहेंगे।