Ezekiel 32:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ve talavar se mare huon ke beech girenge, un ke liye talavar hee ttharai gai haai so misra ko usakee saree bheed samet ghaseett le jao.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“मिस्र को उन सभी अन्य लोगों के साथ रहने जाना पड़ेगा जो युद्ध में मारे गए थे। शत्रु ने उसे और उसके लोगों को उठा फेंका है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘वे तलवार से वध किए गए मृतकों के बीच गिरेंगे, और उसके साथ उसकी विशाल प्रजा भी मरकर पड़ी रहेगी।
Hindi Bible HHBD
वे तलवार से मरे हुओं के बीच गिरेंगे, उन के लिये तलवार ही ठहराई गई है; सो मिस्र को उसकी सारी भीड़ समेत घसीट ले जाओ।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“वे तलवार से मरे हुओं के बीच गिरेंगे, उन के लिये तलवार ही ठहराई गई है; इसलिये मिस्र को उसकी सारी भीड़ समेत घसीट ले जाओ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे उन्हीं के बीच गिरेंगे, जो तलवार से घात किए गये हैं. तलवार म्यान से निकाली गई है; उसे उसके सब उपद्रवी लोगों के साथ घसीटकर ले जाया जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“वे तलवार से मरे हुओं के बीच गिरेंगे, उनके लिये तलवार ही ठहराई गई है #; इसलिए मिस्र को उसकी सारी भीड़ समेत घसीट ले जाओ।