Ezekiel 32:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
apanee saree sabha samet ashshoor bhee vahan haai, usakee kabaren usake charon or haain sab ke sab talavar se mare gaae haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“अश्शूर और उसकी सारी सेना वहाँ मृत्यु के स्थान पर हैं। उनकी कब्रें नीचे गहरे नरक में हैं। वे सभी अश्शूर के सैनिक युद्ध में मारे गए। उनकी कब्रे उसकी कब्र के चारों ओर हैं। जब वे जीवित थे तब वे लोगों को भयभीत करते थे। किन्तु अब वे सभी पूर्ण शान्त हैं वे सभी युद्ध में मारे गए थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘देखो, असीरिया भी पड़ा है, और उसके साथ हैं उसके योद्धा। उसके चारों और कबरों का ढेर है। ये सब तलवार से मारे गए हैं।
Hindi Bible HHBD
अपनी सारी सभा समेत अश्शूर भी वहां है, उसकी कबरें उसके चारों ओर हैं; सब के सब तलवार से मारे गए हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“अपनी सारी सभा समेत अश्शूर भी वहाँ है, उसकी कबरें उसके चारों ओर हैं; सब के सब तलवार से मारे गए हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“अश्शूर वहां अपनी पूरी सेना के साथ है; वह अपने सब मारे गये लोगों की कब्रों से घिरी हुई है, वे सब जो तलवार से मारे गये हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“अपनी सारी सभा समेत अश्शूर भी वहाँ है, उसकी कब्रें उसके चारों ओर हैं; सब के सब तलवार से मारे गए हैं।