Ezekiel 32:24 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vahan aelam haai, aur usakee kabar kee charon or usakee saree bheed haai ve sab ke sab talavar se mare gaae haai, ve khtanaheen adhaelok men utar gaae haain ve jeevanalok men bhy upajate the, parantu ab kabar men aur gade huon ke sang unake munh par bhee siyahee chhai hui haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“एलाम वहाँ है और इसकी सारी सेना उसकी कब्र के चारों ओर हैं। वे सभी युद्ध में मारे गए। वे विदेशी गहरे नीचे धरती में गए। जब वे जीवित थे, वे लोगों को भयभीत करते थे। किन्तु वे अपनी लज्जा को अपने साथ उस गहरे नरक में ले गए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘देखो, यहां एलाम भी पड़ा है। उसकी कबर के चारों ओर उसकी प्रजा है। ये सब तलवार से मारे गए हैं। इनका वध तलवार से हुआ है। ये जीवलोक में आतंक फैलाते थे, और अब बेख़तना दशा में अधोलोक में पड़े हैं। ये कबर में जानेवालों के साथ अपमान का भार ढो रहे हैं।
Hindi Bible HHBD
वहां एलाम है, और उसकी कबर की चारों ओर उसकी सारी भीड़ है; वे सब के सब तलवार से मारे गए हैं, वे खतनाहीन अधोलोक में उतर गए हैं; वे जीवनलोक में भय उपजाते थे, परन्तु अब कबर में और गड़े हुओं के संग उनके मुंह पर भी सियाही छाई हुई है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“वहाँ एलाम है, और उसकी कबर के चारों ओर उस की सारी भीड़ है; वे सब के सब तलवार से मारे गए हैं, वे खतनाहीन अधोलोक में उतर गए हैं; वे जीवनलोक में भय उपजाते थे, परन्तु अब कबर में और गड़े हुओं के संग उनके मुँह पर भी सियाही छाई हुई है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“एलाम वहां है, और उसके सब उपद्रवी लोग उसकी कब्र के चारों ओर हैं. वे सब तलवार से मारे गये हैं, जिन्होंने जीवितों के देश में आतंक फैलाया था, वे सब नीचे पृथ्वी में खतना-रहित चले गये हैं. वे उनके साथ ही लज्जित हैं, जो नीचे कब्र में जाते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“वहाँ एलाम है, और उसकी कब्र की चारों ओर उसकी सारी भीड़ है; वे सब के सब तलवार से मारे गए हैं, वे खतनारहित अधोलोक में उतर गए हैं; वे जीवनलोक में भय उपजाते थे, परन्तु अब कब्र में और गड़े हुओं के संग उनके मुँह पर भी उदासी छाई हुई है।