Ezekiel 32:25 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
usakee saree bheed samet use mare huon ke beech sej milee, usakee kabaren usee ke charon or haai, ve sab ke sab khtanaheen talavar se mare gae unhon ne jeevanalok men bhy upajaya tha, parantu ab kabar men aur gade huon ke sang unake munh par siyahee chhai hui haai aur ve mare huon ke beech rakhe gaae haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन्होंने एलाम और उसके सैनिकों के लिए, जो युद्ध में मारे गए हैं, बिस्तर लगा दिया है। एलाम की सारी सेना उसकी कब्र के चारों ओर हैं। ये सभी विदेशी युद्ध में मारे गए थे। जब वे जीवित थे, वे लोगों को डराते थे। किन्तु वे अपनी लज्जा को अपने साथ उस गहरे नरक में ले गए। वे उन सभी लोगों के साथ रखे गये, जो मारे गए थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्होंने एलाम और उसकी सेना को वध किए हुओं के बीच सुला दिया है। चारों ओर उनकी कबरें हैं। ये सब बेख़तना हैं और तलवार से मारे गए हैं। इन्होंने जीवलोक में आतंक फैला रखा था, और अब कबर में जानेवालों के साथ अपमान का भार ढो रहे हैं। इनको वध किए हुओं के बीच स्थान मिला है।
Hindi Bible HHBD
उसकी सारी भीड़ समेत उसे मारे हुओं के बीच सेज मिली, उसकी कबरें उसी के चारों ओर हैं, वे सब के सब खतनाहीन तलवार से मारे गए; उन्हों ने जीवनलोक में भय उपजाया था, परन्तु अब कबर में और गड़े हुओं के संग उनके मुंह पर सियाही छाई हुई है; और वे मरे हुओं के बीच रखे गए हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसकी सारी भीड़ समेत उसे मारे हुओं के बीच सेज मिली, उसकी कबरें उसी के चारों ओर हैं, वे सब के सब खतनाहीन तलवार से मारे गए; उन्होंने जीवनलोक में भय उपजाया था, परन्तु अब कबर में और गड़े हुओं के संग उनके मुँह पर सियाही छाई हुई है; और वे मरे हुओं के बीच रखे गए हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मारे गये लोगों के बीच उसके लिये एक बिछौना बनाया गया है, और उसके सब उपद्रवी लोग उसकी कब्र के चारों तरफ हैं. ये सबके सब खतना-रहित लोग हैं और तलवार से मारे गये हैं. क्योंकि जीवितों के देश में उनका आतंक फैला था, इसलिये वे उनके साथ ही लज्जित हैं, जो नीचे कब्र में जाते हैं; उन्हें मारे गये लोगों के बीच रखा गया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसकी सारी भीड़ समेत उसे मारे हुओं के बीच सेज मिली, उसकी कब्रें उसी के चारों ओर हैं, वे सब के सब खतनारहित तलवार से मारे गए; उन्होंने जीवनलोक में भय उपजाया था, परन्तु अब कब्र में और गड़े हुओं के संग उनके मुँह पर उदासी छाई हुई है; और वे मरे हुओं के बीच रखे गए हैं।