Ezekiel 32:26 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vahan saree bheed samet meshok aur toobal haai, unake charon or kabaren haain ve sab ke sab khtanaheen talavar se mare gaa, kyonki jeevanalok men ve bhy upajate the.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“मेशेक, तूबल और उनकी सारी सेनायें वहाँ है। उनकी कब्रें इनके चारों ओर हैं। वे सभी विदेशी युद्ध में मारे गए थे। जब वे जीवित थे तब वे लोगों को भयभीत करते थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘देखो, यहां मेशेक और तूबल भी हैं, और उनके साथ उनकी विशाल सेना भी है। चारों ओर उनकी कबरें हैं। वे बेख़तना हैं, और तलवार से मारे गए हैं। उन्‍होंने जीवलोक में आतंक फैला रखा था।
Hindi Bible HHBD
वहां सारी भीड़ समेत मेशेक और तूबल हैं, उनके चारों ओर कबरें हैं; वे सब के सब खतनाहीन तलवार से मारे गए, क्योंकि जीवनलोक में वे भय उपजाते थे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“वहाँ सारी भीड़ समेत मेशेक और तूबल हैं, उनके चारों ओर कबरें हैं; वे सब के सब खतनाहीन तलवार से मारे गए, क्योंकि जीवनलोक में वे भय उपजाते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“मेशेख और तूबल वहां हैं, और उनके उपद्रवी लोग उनकी कब्रों के चारों तरफ हैं. उनमें से सब खतना-रहित हैं और तलवार से मारे गये हैं क्योंकि उन्होंने जीवितों के देश में अपना आतंक फैलाया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“वहाँ सारी भीड़ समेत मेशेक और तूबल हैं, उनके चारों ओर कब्रें हैं; वे सब के सब खतनारहित तलवार से मारे गए, क्योंकि जीवनलोक में वे भय उपजाते थे।