Ezekiel 32:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab maain tujhe boomi par chhodoonga, aur maaidan men faenkakar akash ke sab pakshiayon ko tujh par baaittaunga aur tere mans se saree prathvee ke jeevajantuon ko trapt karoonga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब मैं तुम्हें सूखी जमीन पर गिरा दूँगा। मैं तुम्हें खेत में फेंकूँगा। मैं सभी पक्षियों को तुम्हें खाने के लिये बुलवाऊँगा। मैं हर जगह से जंगली जानवरों को तुम्हें खाने और पेट भरने के लिये बुलवाऊँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ मगरमच्छ फरओ! मैं तुझको भूमि पर फेंक दूंगा, तुझको खुले मैदान में छोड़ दूंगा; तब आकाश के सब पक्षी तुझ पर बैठेंगे, और धरती के सब पशु तेरा मांस नोंच-नोंच कर खाएंगे, और अपना पेट भरेंगे।
Hindi Bible HHBD
तब मैं तुझे भूमि पर छोड़ूंगा, और मैदान में फेंककर आकाश के सब पक्षियों को तुझ पर बैठाऊंगा; और तेरे मांस से सारी पृथ्वी के जीवजन्तुओं को तृप्त करूंगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मैं तुझे भूमि पर छोड़ूँगा, और मैदान में फेंककर आकाश के सब पक्षियों को तुझ पर बैठाऊँगा; और तेरे माँस से सारी पृथ्वी के जीवजन्तुओं को तृप्त करूँगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं तुम्हें भूमि पर फेंक दूंगा, और खुले मैदान में तुम्हें पटक दूंगा. मैं आकाश के सब पक्षियों को तुम पर बसेरा करने दूंगा और बंजर भूमि के सारे पशु तुम्हें भकोसकर खा जाएंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मैं तुझे भूमि पर छोड़ूँगा, और मैदान में फेंककर आकाश के सब पक्षियों को तुझ पर बैठाऊँगा; और तेरे माँस से सारी पृथ्वी के जीवजन्तुओं को तृप्त करूँगा।