Ezekiel 32:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jis samay maain tujhe mittane lagoo, us samay maain akash ko ddhanpoonga aur taron ko dhaundhala kar doonga maain soorya ko badal se chhpaiaunga, aur chandrama apana prakash n dega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं तुमको लुप्त कर दूँगा। मैं नभ को ढक दूँगा और नक्षत्रों को काला कर दूँगा। मैं सूर्य को बादल से ढक दूँगा और चन्द्र नहीं चमकेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब मैं तुझको भूमि की सतह से मिटा दूंगा, तब मैं आकाश को ढक दूंगा। उसके तारों को प्रकाशहीन बना दूंगा। मैं सूर्य को मेघों से ढक दूंगा। और चन्द्रमा अपना प्रकाश न देगा।
Hindi Bible HHBD
जिस समय मैं तुझे मिटाने लगूं, उस समय मैं आकाश को ढांपूंगा और तारों को धुन्धला कर दूंगा; मैं सूर्य को बादल से छिपाऊंगा, और चन्द्रमा अपना प्रकाश न देगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जिस समय मैं तुझे मिटाने लगूँ, उस समय मैं आकाश को ढाँपूँगा और तारों को धुन्धला कर दूँगा; मैं सूर्य को बादल से छिपाऊँगा, और चंद्रमा अपना प्रकाश न देगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब मैं तुम्हें सूंघकर निकालूंगा तब मैं आकाश को ढांक दूंगा और उसके तारों को अंधेरा कर दूंगा; मैं सूर्य को एक बादल से ढांक दूंगा, और चंद्रमा अपना प्रकाश न देगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जिस समय मैं तुझे मिटाने लगूँ, उस समय मैं आकाश को ढाँपूँगा और तारों को धुन्धला कर दूँगा; मैं सूर्य को बादल से छिपाऊँगा, और चन्द्रमा अपना प्रकाश न देगा।