Ezekiel 33:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir he manushy ke santan, israaael ke gharane se yah kah, tum log kahate ho, hamare aparadhaen aur papon ka bhar hamare upar lada hua haai aur ham usake karan galate jate haain ham kaaise jeeavit rahen?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“अत: मनुष्य के पुत्र, इस्राएल के परिवार से मेरे लिये कहो। वे लोग कह सकते हैं, ‘हम लोगों ने पाप किया है और नियमों को तोड़ा है। हमारे पाप हमारी सहनशक्ति के बाहर हैं। हम उन पापों के कारण नाश हो रहे हैं। हम जीवित रहने के लिये क्या कर सकते हैं।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘ओ मानव, तू यह बात इस्राएल के वंश से कह: तुम लोगों ने कहा है, “हमारे अपराधों और हमारे पापों का बोझ हमारे ऊपर है, और उनको ढोते-ढोते हम क्षीण हो गए हैं। हम कैसे जीवित रह सकते हैं?”
Hindi Bible HHBD
फिर हे मनुष्य के सन्तान, इस्राएल के घराने से यह कह, तुम लोग कहते हो, हमारे अपराधों और पापों का भार हमारे ऊपर लदा हुआ है और हम उसके कारण गलते जाते हैं; हम कैसे जीवित रहें?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“फिर हे मनुष्य के सन्तान, इस्राएल के घराने से यह कह, तुम लोग कहते हो: ‘हमारे अपराधों और पापों का भार हमारे ऊपर लदा हुआ है और हम उसके कारण गलते जाते हैं; हम कैसे जीवित रहें?’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“हे मनुष्य के पुत्र, इस्राएलियों से कहो, ‘तुम यह कह रहे हो: “हमारे पाप और अपराध हमें नीचे गिराते हैं, और हम उनके कारण से बेकार हो रहे हैं. तब हम जीवित कैसे रह सकते हैं?” ’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“फिर हे मनुष्य के सन्तान, इस्राएल के घराने से यह कह, तुम लोग कहते हो: ‘हमारे अपराधों और पापों का भार हमारे ऊपर लदा हुआ है और हम उसके कारण नाश हुए जाते हैं; हम कैसे जीवित रहें?’