Ezekiel 33:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir jab maain dushtt se kahoo, too dishchay marega, aur vah apane pap se firakar nyay aur dharma ke kam karane lage,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“या यह हो सकता है कि मैं किसी पापी व्यक्ति के लिये कहूँगा कि वह मरेगा। किन्तु वह अपने जीवन को बदल सकता है। वह पाप करना छोड़ सकता है और ठीक—ठीक रहना आरम्भ कर सकता है। वह अच्छा और उचित हो सकता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘मैं दुर्जन से यह कहूँ, “तू निस्‍सन्‍देह मरेगा,” और वह अपना पापमय आचरण छोड़ दे, न्‍याय और धर्म का यह आचरण अपना ले:
Hindi Bible HHBD
फिर जब मैं दुष्ट से कहूं, तू दिश्चय मरेगा, और वह अपने पाप से फिरकर न्याय और धर्म के काम करने लगे,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर जब मैं दुष्‍ट से कहूँ, तू निश्‍चय मरेगा, और वह अपने पाप से फिरकर न्याय और धर्म के काम करने लगे,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और यदि मैं किसी दुष्ट व्यक्ति को यह कहता हूं, ‘तुम निश्चय मरोगे,’ पर तब वह अपने पाप से मन फिराता है और वही करता है जो सही और न्याय संगत है—
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर जब मैं दुष्ट से कहूँ, तू निश्चय मरेगा, और वह अपने पाप से फिरकर न्याय और धर्म के काम करने लगे,