Ezekiel 33:26 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tum apanee apanee talavar par bhrosa karate aur ghainaune kam karate, aur apane apane padosee kee sree ko ashuuddh karate ho fir kya tum us desh ke adhaikaree rahane paoge?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम अपनी तलवार पर भरोसा करते हो। तुममें से हर एक भयंकर पाप करता है। तुममें से हर एक अपने पड़ोसी की पत्नी के साथ व्यभिचार करता है। अत: तुम भूमि नहीं पा सकते।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम्हें मुझ पर नहीं, बल्कि अपनी तलवार पर भरोसा है। तुम पूजा-पाठ करते हो। अपने पड़ोसी की पत्नी की इज्जत लूटते हो। फिर भी तुम सोचते हो कि तुम इस्राएल देश पर अधिकार कर सकोगे?
Hindi Bible HHBD
तुम अपनी अपनी तलवार पर भरोसा करते और घिनौने काम करते, और अपने अपने पड़ोसी की स्त्री को अशुद्ध करते हो; फिर क्या तुम उस देश के अधिकारी रहने पाओगे?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुम अपनी अपनी तलवार पर भरोसा करते और घिनौने काम करते, और अपने अपने पड़ोसी की स्त्री को अशुद्ध करते हो: फिर क्या तुम उस देश के अधिकारी रहने पाओगे?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम अपने तलवार पर निर्भर रहते हो, तुम घृणित काम करते हो, और तुममें से हर एक अपने पड़ोसी की पत्नी को अशुद्ध करता है. तब क्या तुम्हें उस देश पर अधिकार करना चाहिये?’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुम अपनी-अपनी तलवार पर भरोसा करते और घिनौने काम करते, और अपने-अपने पड़ोसी की स्त्री को अशुद्ध करते हो; फिर क्या तुम उस देश के अधिकारी रहने पाओगे?