Ezekiel 33:27 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
too un se yah kah, parameshvar yahova yon kahata haai, mere jeevan kee saugandha, nisandeh jo log khndharon men rahate haai, ve talavar se girenge, aur jo khule maaidan men rahata haai, use maain jeevajantuon ka ahar kar doonga, aur jo gaddhon aur gufaaon men rahate haai, ve maree se marenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तुम्हें कहना चाहिए कि स्वामी यहोवा यह कहता है, मैं अपने जीवन की शपथ खा कर प्रतिज्ञा करता हूँ, कि जो लोग उन ध्वस्त नगरों में रहते हैं, वे तलवार के घाट उतारे जाएंगे। यदि कोई उस देश से बाहर होगा तो मैं उसे जानवरों से मरवाऊँगा और खिलाऊँगा। यदि लोग किले और गुफाओं में छिपे होंगे तो वे रोग से मरेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ मानव, तू उनसे यह कह, स्वामी-प्रभु यों कहता है: मुझे अपने जीवन की सौगन्ध है: इस्राएल देश के उजाड़ प्रदेशों में रहनेवाले निस्सन्देह तलवार से मौत के घाट उतारे जाएंगे। जो आदमी खेत में होगा, उसको मैं जंगली पशु के मुंह में डाल दूंगा, और वह उसको खा जाएगा। जो गढ़ों और गुफाओं में रहते होंगे, वे महामारी से मारे जाएंगे।
Hindi Bible HHBD
तू उन से यह कह, परमेश्वर यहोवा यों कहता है, मेरे जीवन की सौगन्ध, निेसन्देह जो लोग खण्डहरों में रहते हैं, वे तलवार से गिरेंगे, और जो खुले मैदान में रहता है, उसे मैं जीवजन्तुओं का आहार कर दूंगा, और जो गढ़ों और गुफाओं में रहते हैं, वे मरी से मरेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू उनसे यह कह, परमेश्वर यहोवा यों कहता है: मेरे जीवन की सौगन्ध, नि:सन्देह जो लोग खण्डहरों में रहते हैं, वे तलवार से गिरेंगे, और जो खुले मैदान में रहता है, उसे मैं जीवजन्तुओं का आहार कर दूँगा, और जो गढ़ों और गुफाओं में रहते हैं, वे मरी से मरेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“उनसे यह कहो: ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मैं अपने जीवन की शपथ खाकर कहता हूं, जो इस समय खंडहरों में रह रहे हैं, वे तलवार से मारे जाएंगे, जो खुले मैदान में हैं, उन्हें मैं जंगली जानवरों का आहार होने के लिये दे दूंगा, और जो दृढ़ गढ़ों और गुफाओं में हैं, वे महामारी से मारे जाएंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तू उनसे यह कह, परमेश्वर यहोवा यह कहता है: मेरे जीवन की सौगन्ध, निःसन्देह जो लोग खण्डहरों में रहते हैं, वे तलवार से गिरेंगे, और जो खुले मैदान में रहता है, उसे मैं जीवजन्तुओं का आहार कर दूँगा, और जो गढ़ों और गुफाओं में रहते हैं, वे मरी से मरेंगे। (यिर्म. 42:22)