Ezekiel 33:32 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur too unakee draashtti men praem ke madhaur geet ganevale aur achchhe bajanevale ka sa tthara haai, kyonaki ve tere vachan sunate to haai, parantu un par chalate naheen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तुम इन लोगों की दृष्टि में प्रेमगीत गाने वाले गायक से अधिक नहीं हो। तुम्हारा स्वर अच्छा है। तुम अपना वाद्य अच्छा बजाते हो। वे तुम्हारा सन्देश सुनेंगे किन्तु वे वह नहीं करेंगे जो तुम कहते हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सुन, तू उन के लिए क्या है? प्रेम के गीत गानेवाला गायक, जिसके गले में मीठी आवाज है, जो वाद्य-यन्त्र को कुशलता से बजाता है! ओ मानव, वे तेरी बातें सुनते हैं, किन्तु उनके अनुसार आचरण नहीं करते।
Hindi Bible HHBD
वे प्रजा की नाई तेरे पास आते और मेरी प्रजा बनकर तेरे साम्हने बैठकर तेरे वचन सुनते हैं, परन्तु वे उन पर चलते नहीं; मुंह से तो वे बहुत प्रेम दिखाते हैं, परन्तु उनका मन लालच ही में लगा रहता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू उनकी दृष्टि में प्रेम के मधुर गीत गानेवाला और अच्छा बजानेवाला– सा ठहरा है, क्योंकि वे तेरे वचन सुनते तो हैं, परन्तु उन पर चलते नहीं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वास्तव में, तुम उनके लिये एक ऐसे व्यक्ति हो, जो सुरिली आवाज में प्रेम गीत गाता है और अच्छा बाजा बजाता है, इससे बढ़कर तुम उनके लिये कुछ नहीं हो, क्योंकि वे तुम्हारे वचन को तो सुनते हैं पर उसके अनुसार नहीं चलते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तू उनकी दृष्टि में प्रेम के मधुर गीत गानेवाले और अच्छे बजानेवाले का सा ठहरा है, क्योंकि वे तेरे वचन सुनते तो है, परन्तु उन पर चलते नहीं।