Ezekiel 33:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne narasinge ka shabd suna, paranatu n cheta so usaka koon usee ko lagega. parantu, yadi vah chet jata, to apana praan bacha leta.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसने तुरही सुनी, पर चेतावनी अनसुनी की। इसलिये अपनी मृत्यु के लिये वह स्वयं दोषी है। यदि उसने चेतावनी पर ध्यान दिया होता तो उसने अपना जीवन बचा लिया होता।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्‍योंकि उसने नरसिंगे की आवाज सुनी थी, फिर भी वह सावधान नहीं हुआ। अत: वह अपनी हत्‍या का जिम्‍मेदार स्‍वयं ठहरा। किन्‍तु यदि वह पहरेदार की चेतावनी पर ध्‍यान देता, तो वह अपने प्राण बचा लेता।
Hindi Bible HHBD
उस ने नरसिंगे का शब्द सुना, परनतु न चेता; सो उसका खून उसी को लगेगा। परन्तु, यदि वह चेत जाता, तो अपना प्राण बचा लेता।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने नरसिंगे का शब्द सुना, परन्तु न चेता; इसलिये उसका खून उसी को लगेगा। परन्तु यदि वह चेत जाता, तो अपना प्राण बचा लेता।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब उसने तुरही की आवाज सुनी परंतु उसने चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया, इसलिये उसके खून का दोष उसी के सिर पर होगा. यदि वह चेतावनी पर ध्यान दिया होता, तो वह अपना प्राण बचा लेता.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने नरसिंगे का शब्द सुना, परन्तु न चेता; इसलिए उसका खून उसी को लगेगा। परन्तु, यदि वह चेत जाता, तो अपना प्राण बचा लेता।